Monday, April 20, 2020

भक्ति

भक्ति भगवान के निकट पहुंचने का एक मार्ग है जिसमें भक्त का भगवान के सिवा किसी अन्य पर विशेष स्नेह नहीं होता ।
मीराबाई कहती हैं 'मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई ' ।
ईश्वर भी भक्त और भगवान के नाते की अवमानना नहीं कर सकता वो स्वयं भी भक्ति के बंधन में बंधा हुआ है ।
श्रीमद्भागवत महापुराण में प्रहलाद के द्वारा कहा गया यह श्लोक भक्ति के भावों का निरूपण करता है ।

श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्।
अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम् ॥


श्रवण (परीक्षित), कीर्तन (शुकदेव), स्मरण (प्रह्लाद), पादसेवन (लक्ष्मी), अर्चन (पृथुराजा), वंदन (अक्रूर), दास्य (हनुमान), सख्य (अर्जुन) और आत्मनिवेदन (बलि राजा) - इन्हें नवधा भक्ति कहते हैं।
श्रवण: ईश्वर की लीला, कथा, महत्व, शक्ति, स्रोत इत्यादि को परम श्रद्धा सहित अतृप्त मन से निरंतर सुनना।
कीर्तन: ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद एवं उत्साह के साथ कीर्तन करना।
स्मरण: निरंतर अनन्य भाव से परमेश्वर का स्मरण करना, उनके महात्म्य और शक्ति का स्मरण कर उस पर मुग्ध होना।
पाद सेवन: ईश्वर के चरणों का आश्रय लेना और उन्हीं को अपना सर्वस्व समझना।
अर्चन: मन, वचन और कर्म द्वारा पवित्र सामग्री से ईश्वर के चरणों का पूजन करना।
वंदन: भगवान की मूर्ति को अथवा भगवान के अंश रूप में व्याप्त भक्तजन, आचार्य, ब्राह्मण, गुरूजन, माता-पिता आदि को परम आदर सत्कार के साथ पवित्र भाव से नमस्कार करना या उनकी सेवा करना।
दास्य: ईश्वर को स्वामी और अपने को दास समझकर परम श्रद्धा के साथ सेवा करना।
सख्य: ईश्वर को ही अपना परम मित्र समझकर अपना सर्वस्व उसे समर्पण कर देना तथा सच्चे भाव से अपने पाप पुण्य का निवेदन करना।
आत्मनिवेदन: अपने आपको भगवान के चरणों में सदा के लिए समर्पण कर देना और कुछ भी अपनी स्वतंत्र सत्ता न रखना। यह भक्ति की सबसे उत्तम अवस्था मानी गई हैं।

महात्मा तुलसीदास श्रीरामचरितमानस में लिखते हैं कि जब भगवान श्रीराम शबरी के आश्रम पधारते हैं तो शबरी को संबोधित करते हुए कहते हैं :-

नवधा भगति कहउँ तोहि पाहीं।
सावधान सुनु धरु मन माहीं॥
प्रथम भगति संतन्ह कर संगा।
दूसरि रति मम कथा प्रसंगा॥

मैं तुझसे अब अपनी नवधा भक्ति कहता हूँ। तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर। पहली भक्ति है संतों का सत्संग। दूसरी भक्ति है मेरे कथा प्रसंग में प्रेम।


गुर पद पंकज सेवा
तीसरि भगति अमान।
चौथि भगति मम गुन गन
करइ कपट तजि गान ।।

तीसरी भक्ति है अभिमानरहित होकर गुरु के चरण कमलों की सेवा और चौथी भक्ति यह है कि कपट छोड़कर मेरे गुण समूहों का गान करें ।


मंत्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा।
पंचम भजन सो बेद प्रकासा॥
छठ दम सील बिरति बहु करमा।
निरत निरंतर सज्जन धरमा ।।

मेरे (राम) मंत्र का जाप और मुझमें दृढ़ विश्वास- यह पाँचवीं भक्ति है, जो वेदों में प्रसिद्ध है। छठी भक्ति है इंद्रियों का निग्रह, शील (अच्छा स्वभाव या चरित्र), बहुत कार्यों से वैराग्य और निरंतर संत पुरुषों के धर्म (आचरण) में लगे रहना ।


सातवँ सम मोहि मय जग देखा।
मोतें संत अधिक करि लेखा॥
आठवँ जथालाभ संतोषा।
सपनेहुँ नहिं देखइ परदोषा॥

सातवीं भक्ति है जगत्‌ भर को समभाव से मुझमें ओतप्रोत (राममय) देखना और संतों को मुझसे भी अधिक करके मानना। आठवीं भक्ति है जो कुछ मिल जाए, उसी में संतोष करना और स्वप्न में भी पराए दोषों को न देखना ।


नवम सरल सब सन छलहीना।
मम भरोस हियँ हरष न दीना॥
नव महुँ एकउ जिन्ह कें होई।
नारि पुरुष सचराचर कोई॥

नवीं भक्ति है सरलता और सबके साथ कपटरहित बर्ताव करना, हृदय में मेरा भरोसा रखना और किसी भी अवस्था में हर्ष और दैन्य (विषाद) का न होना। इन नवों में से जिनके एक भी होती है, वह स्त्री-पुरुष, जड़-चेतन कोई भी हो ।

सोइ अतिसय प्रिय भामिनि मोरें।
सकल प्रकार भगति दृढ़ तोरें॥
जोगि बृंद दुरलभ गति जोई।
तो कहुँ आजु सुलभ भइ सोई॥
हे भामिनि! मुझे वही अत्यंत प्रिय है। फिर तुझ में तो सभी प्रकार की भक्ति दृढ़ है। अतएव जो गति योगियों को भी दुर्लभ है, वही आज तेरे लिए सुलभ हो गई है ।

श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान भक्त की  विशेषता बताते हुए कहते हैं कि

सततं कीर्तयन्तो मां यतन्तश्च दृढव्रताः।

नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते।।9.14।।


भावार्थ :-

सतत मेरा कीर्तन करते हुए, प्रयत्नशील, दढ़व्रती पुरुष मुझे नमस्कार करते हुए, नित्ययुक्त होकर भक्तिपूर्वक मेरी उपासना करते हैं।।

सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः।

मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः।।12.14।।



भावार्थ :-
।। जो संयतात्मा, दृढ़निश्चयी योगी सदा सन्तुष्ट है, जो अपने मन और बुद्धि को मुझमें अर्पण किये हुए है, जो ऐसा मेरा भक्त है, वह मुझे प्रिय है।।


यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति।

शुभाशुभपरित्यागी भक्ितमान्यः स मे प्रियः।।12.17।।


भावार्थ :-

।। जो न हर्षित होता है और न द्वेष करता है; न शोक करता है और न आकांक्षा; तथा जो शुभ और अशुभ को त्याग देता है, वह भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।

तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येनकेनचित्।

अनिकेतः स्थिरमतिर्भक्ितमान्मे प्रियो नरः।।12.19।।


।। जिसको निन्दा और स्तुति दोनों ही तुल्य है, जो मौनी है, जो किसी अल्प वस्तु से भी सन्तुष्ट है, जो अनिकेत है, वह स्थिर बुद्धि का भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।

महात्मा तुलसीदास इन्हीं भावों को उत्तर काण्ड में एक दोहे में लिखते हैं ।

निंदा अस्तुति उभय सम ममता मम पद कंज।
ते सज्जन मम प्रानप्रिय गुन मंदिर सुख पुंज॥

भावार्थ:-जिन्हें निंदा और स्तुति (बड़ाई) दोनों समान हैं और मेरे चरणकमलों में जिनकी ममता है, वे गुणों के धाम और सुख की राशि संतजन मुझे प्राणों के समान प्रिय हैं ।

धन्यवाद

Translation:-

Hindu religion
 Hello friends, my name is Yogesh Pandey.  I have created this blog to share some of the major things of Hinduism with you.  I hope you enjoy it.


 Devotion
 Devotion is a way of approaching God in which the devotee has no special affection for anyone other than God.
 Meera Bai says, 'Mere to Girdhar Gopal, no one else'.
 Even God cannot disobey the devotee and God, he is also bound in the bond of devotion.
 This verse said by Prahlada in the Shrimad Bhagavat Mahapurana represents the expressions of devotion.

 Shravanam kirtananam vishnoh smaranam padasavanam.
 Archanam Vandanam Dasyam Sankhy Atmanivedanam

 Shravan (Parikshit), Kirtan (Shukdev), Smrna (Prahlada), Padasavan (Lakshmi), Archan (Prithuraja), Vandan (Akrur), Dasyya (Hanuman), Sakhya (Arjuna) and Atmavadesh ( Raja Bali) - these are called Navadha Bhakti.

Shravan: To listen incessantly with unquenchable mind with utmost devotion to the leela, story, significance, power, source etc. of God.

Kirtan: To perform the Kirtan with the joy and enthusiasm of the qualities, character, name, might etc. of God.

Smaran: Continually remembering God in a unique sense, remembering his greatness and power and being enchanted by him.


Padsevana: Taking shelter of the feet of God and considering him as your all.

Archana: Worshiping the feet of God with holy material by mind, word and deed.

Vandan: To greet the devotees, Acharyas, Brahmins, Gurujans, parents etc., in the form of a statue of God or as a part of the Lord, with the utmost respect with reverence or service to them.


Dāsya: To serve God with devotion as a master and as a slave.

Sakhya: Convincing God to be your ultimate friend, surrender yourself to him and plead your sinful virtue in the true sense.


Atmanivedan: surrender yourself forever at the feet of God and do not keep anything independent.  It is considered to be the best state of devotion.

Mahatma Tulsidas writes in Sriramcharitmanas that when Lord Shri Ram visits the ashram of Shabri, he addresses the Shabri and says: -

I tell you my nine devotion now.  Be careful and listen and keep it in your mind.  The first devotion is the satsang of saints.  The second devotion is love in my story.

The third devotion is the service of the lotus feet of the Guru, without pride, and the fourth devotion is to leave the treachery and sing to my virtues.

Chanting my (Rama) mantra and strong faith in me - this is the fifth devotion, which is famous in the Vedas.  The sixth devotion is the indulgence of the senses, the modesty (good nature or character), disinterest in a lot of actions and the constant practice of saintly men in the religion (conduct).


The seventh devotion is to see the whole world in me in a sense of affection and to believe the saints more than me.  The eighth is devotion whatever you find, to be content with it and not to see other faults even in the dream.

Ninth devotion is simple and insulting with all, trusting in my heart and no joy and sadness at any stage.  Whichever one of these Navas is there, be it male or female, root-conscious.


Hey Bamini!  I love him very much.  Then you have all kinds of devotion in you.  Therefore, the speed which is also rare for yogis, the same has become available for you today.

In the Srimad Bhagavad Gita, describing the specialty of the Lord devotee, it is said that


Continuously chanting me, striving, devotional men greet me and worship me devotionally on a regular basis.


The loving, determined Yogi who is always content, who has surrendered his mind and intellect to me, who is such a devotee of mine, is dear to me.


One who neither cheers nor cheats;  Neither mourns nor desires;  And the one who abandons the auspicious and inauspicious, I love that man of devotion.


One who is equal to both blasphemy and praise, who is silent, who is content with even a small thing, who is unfriended, he is a devout man of stable intellect.


Mahatma Tulsidas writes these same expressions in a couplet in the North Kand.


Those whom both condemnation and praise (brag) have in common, and whose affection is in my feet, I am dear to them as the souls of virtues and the amount of happiness.

Thank You.

Friday, April 17, 2020

धर्म

धर्म यानिकी जो धारण करने योग्य हो जो अपनाने योग्य हो ।
मनु के अनुसार धर्म के 10 लक्षण हैं:-


धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो, दशकं धर्मलक्षणम् ॥

भावार्थ:-
धृति (धैर्य), क्षमा (दूसरों के द्वारा किये गये अपराध को माफ कर देना, क्षमाशील होना), दम (अपनी वासनाओं पर नियन्त्रण करना), अस्तेय (चोरी न करना), शौच (अन्तरंग और बाह्य शुचिता), इन्द्रिय निग्रहः (इन्द्रियों को वश मे रखना), धी (बुद्धिमत्ता का प्रयोग), विद्या (अधिक से अधिक ज्ञान की पिपासा), सत्य (मन वचन कर्म से सत्य का पालन) और अक्रोध (क्रोध न करना) ; ये दस मानव धर्म के लक्षण हैं।

महाभारत में भीष्म पितामह के द्वारा कहा गया यह श्लोक भी धर्म से सम्बन्धित है :-

श्रूयतां धर्म सर्वस्वं श्रुत्वा चैव अनुवर्त्यताम्।
आत्मनः प्रतिकूलानि, परेषां न समाचरेत् ॥

(धर्म का सर्वस्व क्या है, सुनो और सुनकर उस पर चलो ! अपने को जो अच्छा न लगे, वैसा आचरण दूसरे के साथ नही करना चाहिये।)

देखिए एक अन्य श्लोक धर्म के संबंध में क्या कहता है :-
अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचन द्वयं।
 परोपकारः पुण्याय, पापाय परपीडनम्।।

अर्थात 18 पुराणों में व्यास जी के द्वारा केवल दो ही बातें कही गई हैं कि परोपकार करना पुण्य है और दूसरों को कष्ट देना पाप है ।

कुछ ऐसा ही रामायण(श्रीरामचरितमानस) में भी भगवान राम के द्वारा अपने पुरवासियों को शिक्षा दी जाती है :-

परहित सरिस धर्म नहि भाई । पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।

अर्थात दूसरों पर उपकार के समान धर्म नहीं है और दूसरों को पीड़ा देने के समान कोई पाप नहीं है । 

एक अन्य प्रसंग में सत्य को धर्म बताया गया है:-

धर्म न दुसर सत्य समाना । आगम निगम पुरान बखाना ।।

यानि की सत्य के समान कोई दूसरा धर्म नहीं है ऐसा वेद पुराण भी बखान करते हैं ।

इस प्रकार किसी एक धारणा को धर्म कहना उचित नहीं होगा क्योंकि धर्म अपने परिस्थिति के अनुसार अलग हो सकता है ।

जैसे कि सैनिक का धर्म देश की सुरक्षा ,शिक्षक का धर्म शिक्षा देना , पुत्र का धर्म माता पिता की सेवा करना आदि ।

धन्यवाद्  

Translation:-

Religion vehicle that is fit to be adopted which is adaptable.


 According to Manu, there are 10 signs of religion: -

Dhriti (patience), forgiveness (forgiving offenses committed by others, being forgiving), dum (controlling one's lusts), astay (not stealing), defecation (inner and outer purity), sensory nigraha (senses)  To subdue), dhi (the use of intelligence), vidya (the maxim of knowledge), satya (observance of truth by mind and word of action) and akrodh (not to anger);  These are the ten characteristics of human religion.

In the Mahabharata, this verse said by Bhishma Pitamah is also related to religion: -

Listen to what religion is all about and listen to it!  Do not behave in a manner that is not good to oneself.

See what another verse says about religion: -

Only two things have been said by Vyas ji in 18 Puranas that philanthropy is a virtue and suffering others is a sin.

In some similar Ramayana (Shri Ramcharitmanas), Lord Ram teaches his ancestors: -

Others do not have the same religion as benevolence and there is no sin like tormenting others.

In another context, truth is told as religion: -

There is no other religion like truth, Veda Purana also states.

Thus, it would not be appropriate to call any one belief a religion because religion can be different according to its situation.

Such as the religion of the soldier, the safety of the country, the teacher's religion, education, the son's religion serve the parents, etc.


ॐ (om)

मित्रों आप सभी को सादर नमन, ये मेरे ब्लॉग की पहली पोस्ट है और मै आप सब के सहयोग की आशा रखता हूं । जैसा कि मेरे ब्लॉग का नाम हिन्दू धर्म है तो निश्चित ही उसी से संबंधित मेरी पोस्ट रहेंगी ।

आपके मन में अक्सर यह प्रश्न उठता होगा की हिन्दू धर्म में जितेने धार्मिक कार्य किए जाते है उनका आरंभ ॐ शब्द से क्यों होता है तो इसका उत्तर है कि हिन्दू धर्म के अनुसार ओम,ओमकार या प्रणव शब्द ईश्वर का वाचक है । इसकी उत्पत्ति सृष्टि के प्रारंभ में हुआ है । यह पूरे ब्रम्हांड को प्रदर्शित करता है ।
हिन्दू धर्म में जितने भी धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं उनका आरंभ ॐ से ही किया जाता है।
ओम के सम्बन्ध में श्रीमद्भागवत गीता में इस प्रकार मिलता है ।
श्लोक:
ॐ तत्सदिति निर्देशो ब्रह्मणस्त्रिविधः स्मृतः।

ब्राह्मणास्तेन वेदाश्च यज्ञाश्च विहिताः पुरा।।17.23।।

भावार्थ
।।17.23।। 'ऊँ, तत् सत्' ऐसा यह ब्रह्म का त्रिविध निर्देश (नाम) कहा गया है; उसी से आदिकाल में (पुरा) ब्राहम्ण, वेद और यज्ञ निर्मित हुए हैं।।

श्लोक:
तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः।

प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम्।।17.24।।

भावार्थ :
।।17.24।। इसलिए, ब्रह्मवादियों की शास्त्र प्रतिपादित यज्ञ, दान और तप की क्रियायें सदैव ओंकार के उच्चारण के साथ प्रारम्भ होती हैं।।

धन्यवाद



Translation :-

Salutations to all of you, friends, this is the first post on my blog and I hope to support all of you.  As my blog's name is Hinduism, I will definitely have my posts related to it.

The question that often arises in your mind is why all the religious works performed in Hindu religion begin with the word 'OM', so the answer is that according to Hinduism, the word Om, Omkar or Pranav is the signifier of God.  It originated at the beginning of creation.  It displays the whole universe.


 All the religious rituals performed in Hinduism are started from the OM.

In relation to Om, Srimad Bhagwat Gita is found  in this way.

This is said to be the three (Om,Tat,and Sat) name of Brahma .  From that, (pura) Brahmins, Vedas and Yajnas have been created in the past.

Therefore, the scriptures of the Brahmists, the Yajna, charity and penance actions always begin with the pronunciation of Omkar.


Thank You